इटारसी। 26 वॉ आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन उमर कोई सिलवासा दादर नगर हवेली में 13, 14, 15 जनवरी को हुआ। महासम्मेलन में होशंगाबाद जिले से मंथन आर्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी कांदईकलॉ की सात सदस्यीय बाल कलाकारों की टीम ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनसुइया उइके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली उपस्थित थी। देश के विभिन्न राज्यों से आये सांस्कृतिक दलों ने यहां कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व मंथन आर्ट एजुकेशन एंड वेलफ़ेयर सोसायटी कांदई कलॉ के बाल कलाकारों ने किया। टीम में 7 बाल कलाकारों रिया सरयाम, अभय इवने, रूपेश सरयाम, सुहानी तेकाम, सोनिया उइके, हेमवती, निकिता ने नृत्य मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इस लोकनृत्य का निर्देशन मंथन संस्था के सचिव अजय कुमार मेहरा ने किया।
बच्चों ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







