आनंद उत्सव : विविध वेशभूषा और नृत्य प्रतियोगिता हुई

इटारसी। नगर पालिका के कर्मचारी इन दिनों विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि खेलों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। दरअसल, मप्र शासन के निर्देश पर इन दिनों यहां आनंद उत्सव मनाया जा रहा है।
आनंद उत्सव के अंतर्गत आज नगर पालिका के सभागार में नगर पालिका कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया। आनंद उत्सव का शुक्रवार को पांचवा दिन था। नगर पालिका कार्यालय में पालिका के कर्मचारी सजे-धजे घूम रहे थे। आज नगर पालिका कार्यालय में काम के लिए आने वाले शाम को आश्चर्य में थे। नगर पालिका का कोई कर्मचारी सेठ की वेशभूषा में था तो कोई पुजारी की। हर रोज यहां ड्यूटी खत्म करने के बाद शाम को आनंद उत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पांचवे दिन आज कार्यालय सभाकक्ष में विविध वेशभूषा एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विविध वेशभूषा प्रतियोगिता में महिलाओं में युवाओं में प्रथम स्थान पर सुष्मिता दुबे रही तथा बच्चों में प्रथम स्थान पर आरती रही। पुरुषों की विविध वेशभूषा में प्रथम स्थान पर संजय सोहनी एवं द्वितीय स्थान पर राज कुमार भार्गव रहे। नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों में प्रथम स्थान पर सौम्या, युवाओं में प्रथम स्थान पर शिल्पा, सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रजनी रही।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!