इटारसी। नगर पालिका कार्यालय में आज हुई पीआईसी की बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। अध्यक्षीय परिषद ने नगर सरकार आपके द्वार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में नगर पालिका शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएगी।
पीआईसी की बैठक में आज हॉकी प्रतियोगिता के लिए पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता इस वर्ष पूर्व अध्यक्ष सुरेश दुबे की स्मृति में कराने का निर्णय अध्यक्षीय परिषद ने लिया है।
बैठक में दुर्गा मंदिर के पास फूल माला बेचने वालों को टीन शेड बना कर देने का निर्णय भी लिया तो मुक्तिधाम, कब्रिस्तान और ग्रेवयार्ड के लिए पहुंच मार्ग व अन्य निर्माण करने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा नगर पालिका ने शहर में अन्य निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल, सीएमओ अक्षत बुंदेला, सभापति जसवीर सिंघ छाबड़ा, रेखा मालवीय, सरोज उइके, महेंद्र चौधरी, राकेश जाधव सहित नपा अधिकारी मौजूद थे।
अभा हॉकी प्रतियोगिता : सुरेश दुबे की स्मृति में होगी प्रतियोगिता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







