सिवनीमालवा। वन परिक्षेत्र अधिकारी बनापुरा, सिवनी मालवा वन विभाग की टीम एवं पुलिस स्टाफ तीनो विभाग की संयुक्त टीम ने शिकारियो के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी मे रखा काले हिरण का सिर, नन्हे पैर, नन्हे अन्य अंग बरामद किए। उक्त जानकारी वन परिक्षेत्र के तहत नंदरवाडा के पास मोनू कहार नामक युवक ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो शिकारियो को पकड कर रखा और पुलिस व वन विभाग को दी।
बनापुरा वन परिक्षेत्र अधिकारी हरगोविंद मिश्रा ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में मेहताब सिह व शिवदयाल गौड़ को गिरफ्तार कर उनके पास से एक मोटरसाइकिल व काले हिरण का सिर व दो पैर जब्त किए गए। इस कारवाई में बानापुरा वन परिक्षेत्र अधिकारी एचजी मिश्रा, आरपी परते, रामसिंह राजपूत, संजीव गौर, ब्रजेश पगारे, सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र परते, रामचन्द्र खातरकर, सुरजीत सिह, ओम जाट वाहन चालक आदि का सराहनीय योगदान रहा है।
किए काले हिरण अंग बरामद, शिकारी गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








