---Advertisement---

फिल्मी स्टाइल में टीना के पति-ससुर का सरेंडर, सास फरार

By
On:
Follow Us

इटारसी। जिले के सुखतवा में 6 फरवरी को हुए होशंगाबाद के होटल संचालक राजू चौकसे की बेटी टीना राय के दहेज हत्या मामले में आरोपी पति रोहित एवं ससुर पूर्व भाजपा नेता लखन राय ने बुधवार को एसडीओपी उमेश द्विवेदी के कार्यालय में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बुधवार को ही उनकी संपत्ति कुर्की के लिए कोर्ट में अपील करने की तैयारी की थी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद राय परिवार के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई चारा नहीं था। गिरफ्तारी के दबाव में पुलिस उनकी संपत्ति कुर्क करने कोर्ट में अपील करने को तैयार थी, सुबह राय के परिजनों ने एसडीओपी से बात की। दोपहर में एसडीओपी कुर्की के आवेदन का प्रारूप बनाकर कोर्ट निकल रहे थे, तभी थाने के बाहर एक फार्च्यूनर कार आकर रुकी, उसमें से उतरे परिजनों की एसडीओपी से बात हुई, इसके बाद बाजार साइड से एसयूव्ही कार आई, जिसमें से राय परिवार के करीब 25 युवक उतरे, गहमागहमी के बीच थाने में तेज स्पीड से एक होंडा सिटी कार थाने में आई, और अचानक पिता-पुत्र कार से उतरकर सीधे एसडीओपी के कमरे में घुस गए, तत्काल दोनों को रीडर रूम में बैठाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। देर शाम तक राय परिवार के परिजन थाने में मौजूद रहे, आरोपियों के लिए मिनरल वॉटर और सारी सुविधाएं मुहैया कराई गईं। दो माह तक आरोपियों का सुराग लगाने में पुलिस भी फ्लॉप रही।
ऐसे बना था दबाव
होशंगाबाद में मायके पक्ष द्वारा निकाले गए कैडिंल मार्च के बाद पुलिस ने पति, ससुर एवं सास सुनीता राय पर धारा 304 बी का मामला दर्ज किया था, इसके बाद से रातों रात परिजन फरार हो गए थे, तलाश में चिचौली, बैतूल, नागपुर, होशंगाबाद समेत कई शहरों में दबिश के बावजूद वे पकड़े नहीं गए। उनके खिलाफ पुलिस के आवेदन पर 27 मार्च को वारंट जारी कर 3 अप्रेल को कुर्की के आदेश दिए जाने थे, आरोपियों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मायके पक्ष की आपत्ति पर याचिका खारिज होने और कुर्की से बचने के लिए आरोपियों ने सरेंडर किया, सास सुनीता बाई आज तक फरार है, उसे परिजन लेकर नहीं आए। पुलिस ने कोर्ट में संपत्ति कुर्की की अपील लगाने की तैयारी कर ली थी।
यह है मामला
सुखतवा निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग संगठन के तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष लखन राय के बेटे रोहित राय की शादी टीना राय से हुई थी। 6 फरवरी की दोपहर टीना ने फांसी लगा ली थी। टीना की शादी 8 दिसंबर 2018 को ही सुखतवा निवासी लखन राय के इकलौते बेटे रोहित राय से हुई थी, रोहित कृषि उपज मंडी में कंप्यूटर ऑपरेटर है।
टीना की कॉल डिटेल जांचें पुलिस
राय परिवार ने अपने को निर्दोष बताया। परिवार की ओर से गेंदालाल राय निवासी सुखतवा ने मंगलवार को रेंज के आईजी, एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि इस मामले में उनके परिजनों रोहित, लखन एवं सुनीता राय को दबाब में पुलिस ने आरोपी बनाया है। मौत से पहले टीना राय ने किन मोबाइल नंबरों पर कितन बात की, और क्या बात की, इस तथ्य पर पुलिस जांच करे तो नया खुलासा हो सकता है। मामले में रोहित की ओर से दिए आवेदन पर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। राय का कहना है कि कॉल डिटेल अनुसंधान के लिए निकाली गई, इसकी जानकारी सामने आने से जांच की दिशा को नया मोड़ मिलेगा। ऐसा करने की बजाए पुलिस ने लगातार हमारे ऊपर दबाब बनाया है। परिजनों का दावा है कि टीना की मौत के पीछे किसी तरह की दहेज प्रताडऩा नहीं बल्कि कोई पर्सनल वजह है, जिसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर सकी है, उन्होंने पूरे परिवार को बेकसूर बताते हुए कोर्ट में भी इस बात की अपील करने की बात कही है।
इनका कहना है…!
टीना राय की दहेज हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की के आदेश होने थे, आज सुबह परिजनों ने सरेंडर करने की सूचना दी। पति-ससुर की गिरफ्तारी कर ली गई है। सास अभी तक फरार है। इन्हें कोर्ट पेश किया जाएगा।
उमेश द्विवेदी, एसडीओपी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.