इटारसी। बीती रात घर से भागकर इटारसी पहुंची रीवा जिला निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ गाडरवारा निवासी माखन कलीराम ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया फिर जान से मारने की धमकी भी दी। जीआरपी ने शिकायत के बाद आरोपी माखन को हिरासत में ले लिया है, साथ ही दुष्कर्म के साथ ही पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है।
1 अप्रैल को अपने घर से भागकर सहेली के यहां पहुंची 16 वर्षीय किशोरी एक रात रुकने के बाद हावड़ामेल से इटारसी जंक्शन आ पहुंची। जहां बीती रात प्लेटफार्म नंबर दो पर गाडरवारा निवासी आरोपी युवक माखन पिता कलीराम ने उसे बहला फुसलाकर रेलवे की वाशिंग साइड ले जाकर खड़ी ट्रेन में दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जैसे-तैसे प्लेटफार्म पर पहुंची किशोरी ने आरपीएफ आरक्षक सतीश चौधरी को अपनी आपबीती सुनाई तब आरोपी की तलाश हेतु सीसी टीवी फुटेज देखे गए जिसमें वह प्लेटफार्म नंबर 6 पर घूमते समय धर दबोचा गया। मामले में जीआरपी टीआई बीएस चौहान ने बताया कि किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन गुरुवार को सुबह तक यहां पहुंचेंगे। आरोपी युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
घर से भागी नाबालिग, बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








