इटारसी। इटारसी जंक्शन पर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले माखन कलीराम को जीआरपी ने मेडिकल के बाद आज इटारसी कोर्ट में पेश किया और किशोरी के धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए हैं।
रीवा जिले से इटारसी पहुंची 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में जीआरपी ने आरोपी 40 वर्ष माखन पिता कलीराम निवासी गाडरवारा को गिरफ्तार कर गुरुवार को मेडिकल पश्चात उसे इटारसी न्यायालय में पेश किया। मामले में पीडि़ता किशोरी के बयान भी दर्ज किए हैं। ज्ञात रहे मंगलवार की रात इटारसी पहुंची रीवा निवासी किशोरी को आरोपी माखन ने बहला-फुसलाकर वाशिंग साइडिंग ले गया था, जहां सफाई के लिए खड़ी खाली ट्रेन में किशोरी से दुष्कर्म कर प्लेटफार्म पर भाग आया था। जहां सीसीटीवी कैमरों में आरोपी को देखकर किशोरी ने जीआरपी को बताया और बाद में जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








