इटारसी।गुरुवार को दोपहर अपनी शादी छोड़ दूल्हा सिटी थाने पहुंच गया जहां उसने ड्यूटी ऑफिसर को अपनी आपबीती सुनाई है बीते रात अज्ञात ने उसके घर पर लगे टेंट का पर्दा पढ़कर वहां की टेंट हाउस की पांच कुर्सियां चोरी कर लीं।
नाला मोहल्ला बोर्डिंग के पीछे रहने वाले फल विक्रेता शेख फिरोज का कल विवाह है इसलिए बीती रात उसने अपने आंगन में कुर्सियां लगाई थीं। मेहमानों के लिए शामियाना लगाकर कुर्सियां रख दी थी, परंतु अज्ञात ने उसके टेंट में लगे पर्दों को फाड़ दिया और वहां रखी टेंट हाउस की 5 कुर्सियों को उठाकर ले गया। फरियादी दूल्हा की आज ही हल्दी की रस्म थी। रस्म के बाद दूल्हा सिटी थाने पहुंचा और अपनी शिकायत की। मामले में पुलिस ने आवेदन लिया है और फरियादी के शक के बाद पड़ोसियों से पूछताछ प्रारंभ की है। इस संबंध में दूल्हा फिरोज ने बताया कि पड़ोसियों पर ही उसे संदेह है।
शादी छोड़, रिपोर्ट करने पहुंचा दूल्हा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








