---Advertisement---

मोटरसायकिल चोर गिरफ्तार, पांच बाइक जब्त

By
On:
Follow Us

इटारसी। सिटी पुलिस ने एक शातिर मोटर साईकिल चोर को पकड़ा है। आरोपी से पांच मोटर सायकिल भी बरामद की है जो उसने विभिन्न स्थानों से चोरी की थी। ये बाइक आरोपी ने ट्रैक्टर स्कीम के पुराने खंडहर हुए भवनों में छिपाकर रखी हुई थीं।
सिटी पुलिस ने पिछले दिनों शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी हुई बाइक आनंद पिता तुलसीराम कुशवाह, 25 वर्ष निवासी ग्राम दतवासा थाना डोलरिया की निशानदेही पर जब्त की है। आरोपी अभी वर्मा कालोनी इटारसी में रह रहा था। टीआई विक्रम रजक के अनुसार बाइक चोर को गश्त के दौरान पुलिस ने सन्दिग्ध अवस्था में पकड़ा।
यहां से की थी चोरियां
पूछताछ में आरोपी ने शहर के न्यायालय गेट, नगर पालिका के सामने, पंकतीरा होटल के सामने, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने इनका खरीदार नहीं मिलने पर पांचों बाइक पुरानी इटारसी के ट्रैक्टर स्कीम के खंडहरों में छुपाकर रखी थी। आरोपी ने पीपलढाना रोड से चोरी की गई हीरो कंपनी की लाल रंग की ग्लैमर मोटर साइकिल का इंजन, पेट्रोल की टंकी एवं दोनों पहिये ग्राम रेहटी के कबाड़ी अल्फरान को 4 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने कबाड़ी अल्फरान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ये बाइक जब्त हुई हैं
बाइक चोर के कब्जे से पुलिस ने यामाहा कंपनी की एफजेड बाइक, बजाज कंपनी की काले रंग की डिस्कवर क्रमांक एमपी 05, एमके 5234, बजाज सीटी 100 काले रंग की, हीरो पेशन प्रो काले रंग की क्रमांक एमपी 05, एमजी 1997 जब्त की है। इसके अतिरिक्त ग्लेमर बाइक के इंजन, पेट्रोल टंकी एवं दो पहिए रेहटी निवासी कबाड़ी अल्फरान से जब्त कर उसे भी गिरफ्तार किया है। सभी जब्त मोटरसायकिल की कीमत करीब तीन लाख रुपए बतायी जा रही है।
शौक पूरे करने करता था चोरी
आरोपी आनंद कुशवाह मूलत: ग्राम दतवासा, थाना डोलरिया का निवासी है। वह पिछले कुछ महीनों से यहां पुरानी इटारसी की वर्मा कालोनी में किराये का मकान लेकर रहा था। वह अपने शौक पूरे करने के लिए मोटर सायकिल चोरी करने लगा था। इसी तरह से अल्फरान पिता आबिद अली 22 वर्ष निवासी गांधीचौक रेहटी का रहने वाला है, जो कबाड़े का काम करता है।
इस टीम को मिली सफलता
चोर को पकडऩे और मोटर साइकिल बरामद करने में थाना प्रभारी विक्रम रजक, उपनिरीक्षक विवेक यादव, सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, आरक्षक हेमंत तिवारी, भागवेन्द्र, शुभम राय, भूपेश मिश्रा, राजेश पवार, जयप्रकाश पाठे की अहम भूमिका रही है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.