इटारसी। पुरानी इटारसी के कृष्णा विहार कालोनी में बुधवार को सुबह रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे करते वक्त पुरानी इटारसी निवासी मजदूर वीरेन्द्र राजपूत 42 वर्ष उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
बुधवार को सुबह करीब 9 बजे कृष्णा विहार कालोनी पुरानी इटारसी में बन रहे एक निर्माणाधीन भवन के लिए रेत खाली करने आयी ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे किया जा रहा था। इस दौरान मजदूर वीरेन्द्र पिता श्याम सिंह चौहान ट्राली के पीछे था। अचानक ट्राली तेजी से पीछे हुई और मजदूर पीछे बनी दीवार और ट्र्राली के बीच आ गया। उसके सीने तथा गले में ट्राली का जोरदार धक्का लगा और वह गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरेन्द्र कालोनी में ही पंप आपरेटर तथा अन्य मजदूरी का काम करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
ट्रैक्टर-ट्राली पीछे करते वक्त, चपेट में मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








