इटारसी। पुलिस ने बारह बंगला क्षेत्र से तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तार गड्डी सहित नगद 5800 रुपए जब्त किये हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बारह बंगला क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करके रात करीब सवा तीन बजे विपिन उर्फ विनोद, भीमा निकम और आनंद प्रधान को गिरफ्तार किया। इन जुआरियों के पास से पुलिस ने ताश की गड्डी और नगद राशि जब्त की है।
दो स्थानों से सटोरिए गिरफ्तार
इसी तरह पुलिस ने शहर के दो स्थानों से दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार पत्ती बाजार में अशोक पिता भीकाजी दमाड़े 56 वर्ष, निवासी नयायार्ड को सट्टी सामग्री और 520 रुपए के साथ पकड़ा साथ ही दूसरी लाइन में संतोष ज्वेलर्स के पास से मिथुन पिता खुशीलाल 35 साल, निवासी मेहरागांव को गिरफ्तार करके उसके पास से सट्टा सामग्री सहित 435 रुपए जब्त किए हैं।
अलग अलग स्थानों से जुआरी, सटोरिए गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







