इटारसी। इंग्लैंड में रविवार को हुए भारत और पाकिस्तान के मैच में सट्टा खिलाने वाले दो ईरानियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके पास से सट्टा सामग्री, मोबाइल और नगद रुपए जब्त किये हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच इंग्लैंड में खेले गए क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहे ईरानी युवक नजफ उर्फ नज्जू अली पिता रायत हुसैन, बादशाह अली पिता रायत हुसैन को रविवार की रात 10 बजे पुलिस ने ईरानी डेरा में उनके बाड़े में मोबाइल पर सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल के साथ ही तख्ती, पेन और कागत जब्त किये। इसके साथ ही नजफ अली के पास से 12 हजार और बादशाह के पास से 10 हजार 45 रुपए जब्त किये हैं।
इंडिया-पाकिस्तान के मैच पर लग रहा था सट्टा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







