---Advertisement---

शहर में सक्रिय हैं बाइक चोर

By
On:
Follow Us

तलवार लहराते पकड़ा
इटारसी। शहर में बाइक चोर फिर से सक्रिय हो गये हैं। बुधवार 17 जुलाई को पत्रकार संजय शर्मा की बाइक देशबंधुपुरा स्थित एक्सिस बैंक के सामने से चोरी हुई थी तो दूसरे दिन 18 अगस्त को फिर एक बाइक चोरी की शिकायत पुलिस के पास आयी है। यह बाइक 2 अगस्त को नीलम होटल के सामने से चोरी हुई थी। कई जगह तलाश के बाद फरियादी सुरेश पिता गोविन्द नायक उम्र 26 वर्ष निवासी केसला ने बताया कि उसकी बाइक बजाज डिस्कवर एमपी 05, एनए 2364 को अज्ञात चोर ले गया है। बाइक की कीमत करीब 25 हजार रुपए बतायी जा रही है।

तलवार लहराते पकड़ा
पुलिस ने भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला से एक बदमाश को तालाब लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाला मोहल्ला में बजरंग मंदिर के पास कृष्ण कुमार उर्फ छोटू पिता श्रीनाथ बड़कुर 26 वर्ष, तलवार लेकर घूम रहा था कि पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर उसके पास से तलवा जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक दिन पूर्व ही कृष्ण कुमार के खिलाफ उसकी मां रुकमणि बाई पति श्रीनाथ बड़कुर, उम्र 70 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी थी कि कृष्ण कुमार संपत्ति में हिस्सा-बंटवारा की बात पर उसे गालियां देता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने उसकी मां के साथ मारपीट भी की है। आज सूचना मिली थी कि वह तलवार लगकर घूम रहा है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.