---Advertisement---

अंकसूची में री-चैकिंग कराने निकली युवती से दुष्कर्म

By
On:
Follow Us

इटारसी। सिवनी छपारा के केवलारी से अपनी अंकसूची की रीचेकिंग के लिए भोपाल जा रही युवती के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। युवती ने घटना की शिकायत केवलारी थाने में दर्ज करायी है। वहां से डायरी हबीबगंज होकर इटारसी आयी और यहां मामला दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनको 10 अक्टूबर तक न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना की शुरुआत 11 सितंबर से हुई है। जीआरपी के एएसआई श्रीलाल पडरिया के अनुसार 11 सितंबर को सिवनी छपारा की एक युवती अपनी अंकसूची में रीचैकिंग कराने भोपाल के निकली थी। जबलपुर-इटारसी के बीच उसका पर्स और मोबाइल चोरी हो गया। इटारसी स्टेशन पर उसे परेशान हाल देखकर सफाई कर्मी अनुराग निवासी बारह बंगला ने पूछताछ की तो उसने घटना बता दी। अनुराग ने उसे कहा कि वह भोपाल तक छोड़ देगा। अनुराग उसे हबीबगंज ले गया, यहां उसके पर्स और मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करायी। वहां युवती ने ग्वालियर में अपनी बहन के यहां जाने को कहा तो अनुराग ने टिकट लेकर उसे ग्वालियर भेज दिया। वहां बहन नहीं मिली तो युवती 14 सितंबर को वापस हबीबगंज आ गयी। यहां रेलवे स्टेशन पर उसे अवधेश नामक सफाई कर्मी मिला और उसने उसे स्टेशन से करीब ढाई किलोमीटर दूर झाडिय़ों में ले जाकर पहली बार दुष्कर्म किया और रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। युवती यहां से भोपाल स्टेशन आ गयी। भोपाल में उसे पुन: अनुराग मिला। उसने वापस आने का कारण पूछा तो युवती ने बताया कि उसकी बहन उसे नहीं मिली है। अनुराग ने उसे घर वापस भेजने को कहा तो युवती ने मना कर दिया। अनुराग ने उसे संदीप बडग़ूजर पिता दुलीचंद नामक युवक के यहां द्वारकानगर भोपाल ले गया। उसके कपड़े गंदे हो गये थे तो उसे नये कपड़े भी दिलाये। यहां वह तीन दिन रही। वह घर जाने को तैयार नहीं हुई तो दोनों ने उसे अपनी मुंहबोली बहन मंजू पति सुनील मिश्रा नामक महिला के यहां छोड़ा जो भोपाल में डे केयर सेंटर में काम करती थी और मंडीदीप में रहती थी। मंजू मिश्रा के यहां राजकुमार मिश्रा नामक युवक रहता था। राजकुमार ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसने जब मंजू मिश्रा को यह बात बतायी तो उसने अनसुनी करके कह दिया यह सब तो चलता रहता है। इधर राजकुमार के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया तो युवती थाना बागसेवनिया पहुंची और आपबीती सुनाई तो उसके परिजनों को बुलाकर युवती को सुपुर्द कर दिया। परिजन उसे केवलारी ले गये जहां युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। वहां से डायरी हबीबगंज गई और हबीबगंज से इटारसी जीआरपी आयी। जीआरपी ने मामले में अनुराग, संदीप और मंजू मिश्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में 10 अक्टूबर तक भेज दिया है। मामले में अभी राजकुमार और अवधेश की गिरफ्तारी होना शेष है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.