इटारसी। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक बाजार क्षेत्र में भारी वाहनो की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगाने के बावजूद भारी वाहन बिना किसी रोक टोक के बाजार में प्रवेश कर रहे है। आज इस लापरवाही से एक जान चली गई । जीआरपी थाने के सामने ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी पर सवार एक दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतिका की पुत्री एवं पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तत्काल ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
आज दोपहर भट्टी निवासी 55 वर्षीय अनारबाई अपने पति रामभरोस और बेटी शालिनी के साथ स्कूटी वाहन से बाजार करने आई थी। बाजार से खरीदी करने के बाद तीनो वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जीआरपी थाने के सामने मालगोदाम की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना वीभत्स था कि स्कूटी पर सवार अनारबाई की गाडी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति रामभरोस और बेटी शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियो द्वारा तत्काल घायको को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के बाद ट्रक जब्त कर थाने लाया गया। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया।
इनका कहना है…!
जीआरपी थाने के सामने हुई सडक हादसे के मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जा चुका है। यदि प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन बाजार क्षेत्र में प्रवेश कर रहे है तो इस पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
आरएस चैहान, थाना प्रभारी







