---Advertisement---

एसडीओ रेवेन्यू पहुंचे गांधी मैदान, खिलाडिय़ों से मिले

By
On:
Follow Us

इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरेन्द्र नारायण ने शनिवार की शाम को यहां गांधी मैदान पर प्रस्तावित नाली और दीवार निर्माण कार्य के लिए स्थितियों का निरीक्षण किया। दरअसल, यहां नाली और दीवार निर्माण में कुछ बाधाएं आने की आशंका जतायी जा ही है। जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उनके दफ्तर जाकर मैदान पर आमंत्रित किया था।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरेन्द्र नारायण शनिवार की शाम को गांधी मैदान पर पहुंचे। इस दौरान वहां पर डीएचए के कार्यकारी अध्यक्ष जयराज सिंह भानू, सचिव कन्हैया गुरयानी, सर्वजीत सिंह सैनी, मोहम्मद जाफर सिद्दीकी सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद थे। इस दौरान एसडीओ ने मैदान पर हॉकी का अभ्यास कर रहे छोटे-छोटे खिलाडिय़ों से मिलकर उनसे बातचीत भी की और मेहनत, लगन से खेलकर शहर और देश का नाम रोशन करने के लिए कहा।
दीवार और नाली निर्माण के स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉकी संघ के पदाधिकारियों से परेशानियां पूछीं और देरी के संबंध में बातचीत की। उन्होंने मैदान में से निकली नाली में आ रहे पानी की जानकारी भी ली और इस स्थिति में बदलाव के लिए सहमत भी हुए। मैदान से ही नगर पालिका के उपयंत्री आदित्य पांडेय को कॉल किया तो श्री पांडेय ने इंदौर में होने की बात कही। एसडीओ श्री नारायण ने कहा कि रविवार को वे आकर मिलें। रविवार को भी वे मैदान पर आएंगे और काम में हो रही देरी के कारणों को जानेंगे।

इनका कहना है…!
गांधी मैदान पर खिलाडिय़ों का ट्रायल प्रारंभ होने वाला है। दीवार क्यों नहीं बन पा रही है, यह देखने गये थे। नगर पालिका के अधिकारी नहीं थे। उनको कहा है कि जब टेंडर हो गये हैं तो काम क्यों स्टार्ट नहीं हो पा रहे, काम स्टार्ट करो। कल भी उनको बुलाया है। जल्द काम प्रारंभ कराएंगे।
हरेन्द्र नारायण, एसडीओ राजस्व

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.