---Advertisement---

नाराजगी : खिलाडिय़ों ने सीएमओ को भेंट की रेत और ईंट

By
Last updated:
Follow Us

डीएचए ने कहा, तीन दिन में काम प्रारंभ नहीं तो आंदोलन
इटारसी। गांधी स्टेडियम के उत्तरी हिस्से की टूटी दीवार को पुन: बनवाने के लिए प्रयास कर रहे जिला हॉकी संघ के सदस्यों की निर्माण कार्य में हो रही देरी से नाराजी बढ़ती जा रही है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में यहां जूनियर नेशनल हॉकी ट्रायल होना है। ऐसे में दीवार नहीं होने से परेशानी होगी। लगातार मांग के बाद बुधवार को हॉकी और क्रिकेट के खिलाडिय़ों ने मैदान में ही सीएमओ को बुलाकर ईंट और रेत की बोरी भेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सीएमओ ने कहा कि टेंडर हो गये हैं, दर स्वीकृति के बाद वर्कआर्डर निकालकर जल्द ही काम प्रारंभ कराया जाएगा।
बुधवार को दोपहर में जिला हॉकी संघ के सदस्यों ने गांधी मैदान पर बुलाकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम वर्मा को रेत की बोरी और ईंट भेंटकर दीवार और नाली निर्माण में हो रही देरी पर अपनी नाराजी जतायी। खिलाडिय़ों का कहना है कि दीवार और नाली नहीं होने से खेल में काफी परेशानी होती है। नाली में गेंद जाने से खराब हो रही हैं, चार साल से दीवार नहीं बनायी जा रही है। सीएमओ श्री वर्मा से जिला हॉकी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर, सचिव कन्हैया गुरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष जयराज सिंह भानू, अजय बतरा, साजिद मलिक, आरिफ खान, सर्वजीत सिंह सैनी, क्रिकेट खिलाड़ी देवेन्द्र पाल, अतुल राठौर, राकेश पांडेय, चंचल पटेल, मोनू सेतपलानी सहित अनेक खिलाडिय़ों ने दीवार के लिए सीएमओ से चर्चा की।

it131119 3
यह है प्लान
गांधी मैदान की अधूरी बाउंड्रीवाल को पूर्ण करने के लिए स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। यहां 40 मीटर लंबी और छह फुट ऊंची दीवार 4.10 लाख रुपए की लागत से बनायी जाएगी। इसी तरह से गांधी मैदान के उत्तर-पूर्वी गेट से पश्चिमी गैलरी तक 4.50 लाख की लागत से 90 मीटर पक्की नाली बनायी जाएगी और उसके आगे गेंद की सुरक्षा के इंतजाम किये जाएंगे। इसे बहुउद्देश्यीय बनाने का विचार है जिससे गेंद भी सुरक्षित रहे और लोग इसे बैठक के लिए भी इस्तेमाल कर सकें। हालांकि इसमें कुछ पेचीदगी आ रही थी, जिसे आपसी बातचीत से हल किया जा रहा है। सीएमओ हरिओम वर्मा का कहना है कि टेंडर हो गये हैं। रेट स्वीकृति के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के हस्ताक्षर होने हैं फिर वर्कआर्डर कर दिया जाएगा।

इनका कहना है…!
गांधी मैदान के एक साइड में नाली और दीवार बनना है। नपाध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद वर्कआर्डर जारी हो जाएंगे। नाली बाहर बनना चाहिए, यह सही बात है। हम फ्रेन्ड्स स्कूल की कमेटी से भी बात करेंगे। इसका कोई न कोई समाधान अवश्य निकाला जाएगा।
हरिओम वर्मा, सीएमओ

आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मैदान पर ही बुलाकर रेत और ईंट भेंट की है। उन्होंने जल्द ही कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। हमने तीन दिन की बात की है। यदि तीन दिन में कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो हम अगले कदम में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कन्हैया गुरयानी, सचिव हॉकी संघ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.