बनखेड़ी। सकल दिगंबर जैन समाज बनखेड़ी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आध्यात्मिक बाल मंडल बनखेड़ी पाठशाला के बच्चों द्वारा चतुर्मास के दौरान जो संयमपूर्वक धर्म का पालन किया ऐसे संयमी बच्चों का सम्मान सकल दिगंबर जैन समाज बनखेड़ी द्वारा किया गया। इन बच्चों ने रात्रि भोजन कंदमूल किया तथा फास्टफूड और बाजार की बनी खाद्य सामग्री का त्याग किया, बच्चों ने दीपावली पर फटाखे नही फोडे और चल रहे अष्टान्हिका पर्व पर संयम धर्म का पालन किया।
कार्यक्रम मे बनखेड़ी के पत्रकार राजकुमार शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, कमलकिशोर भार्गव, केतन सातल, सत्यम सोनी, सतीश अहिरवार, नरेश पटैल, राजपाल यादव, संजय बैष्णव, कपिल शुक्ला का सम्मान सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के प्रमोद जैन, मनोज जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन शैलैष जैन, बंटी जैन, राजीव जैन , रेखा जैन, साधना जैन, नीता जैन, अनिता जैन, सारिका जैन, ऊषा जैन उपस्थित रही। कार्यक्रम का मंच संचालक मंजुषा जैन ने किया।
बच्चो एवं नगर के पत्रकारों का किया सम्मान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







