इटारसी। गांधीनगर स्कूल के पास संचालित श्री साईंराजा गौ उपचार केन्द्र के सदस्यों को बीमार, दुर्घटनाग्रस्त गायों को घटना स्थल से लाने के लिए पहुंचने में इसलिए परेशानी होती थी, क्योंकि कई बार उनके पास बाइक नहीं होती थी। अब इस समस्या का समाधान हो गया है।
व्यावसायी महेश मिहानी ने गौशाला को अपनी एक बाइक दान में दे दी है, ताकि गौ सेवकों को मौके पर पहुंचने में आसानी हो। गौसेवक लखन कश्यप ने बताया कि श्री मिहानी इससे पहले भी गौशाला की मदद करते रहे हैं। वर्तमान में उन्होंने एक दुपहिया वाहन दान में दिया है, जिससे हमें गौ सेवा में आसानी हो जाएगी।
गौशाला को बाइक दान की
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







