इटारसी। करुणोदय चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी इटारसी द्वारा 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं बच्चों को गुलाब के फूल के साथ विभिन्न उपहार देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए स्वच्छता पूर्ण वातावरण बनाने के लिए 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती लक्ष्मी तिवारी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश सिंह, दीपक तिवारी, सुमित गौतम, शुभम, किरण सिंह तोमर सहित अनेक सदस्य एवं बच्चे उपस्थित थे।
करुणोदय संस्था ने मनाया बाल दिवस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







