इटारसी। रेलवे मालगोदाम में काम करने वाले एक हम्माल से दो युवकों ने अड़ीबाजी की और शराब के लिए पैसों की मांग की। हम्माल ने जब पैसे देने से इनकार किया तो गाली गलौज करते हुए उसके पैरों में चाकू से वार कर दिया।
फरियादी भगत सिंह नगर फकीर मोहल्ला निवासी मनोज पिता मुंशीलाल बामने 30 वर्ष ने बताया कि वह मालगोदाम में काम करता है। 17 नवंबर को वह बाइक से नयायार्ड से शहर आ रहा था तो 12 बंगला के पास अजीम एवं रिंकू भी बाइक से आए और उसे रोककर शराब के लिए पैसों की मांग की। उसने मना किया तो उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा अजीम ने जेब से चाकू निकालकर उसके बाएं पैर में मार दिया। रिंकू ने बीयर बोतल से सिर और नाक पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी।
पैर में चाकू और सिर में बीयर की बोतल मारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








