इटारसी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एक बार फिर साईंनाथ नमकीन कारखाने की जांच की है। फूड सेफ्टी आफिसर लीना नायक ने बुधवार की शाम को यहां साईंनाथ नमकीन की सिंधी कालोनी स्थित कारखाने पर आकर जांच की। कमिश्रर नर्मदापुरम संभाग को इस कारखाने से प्रदूषण फैलने और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर होने की शिकायत की गई थी। इसके अलावा हनी ट्रेडर्स संस्कृत पाठशाला के नीचे तथा राज टी स्टाल्स पर भी जांच कर सेंपल लिये हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीना नायक ने साईंनाथ नमकीन कारखाना से मसाले के दो सेंपल लिये और आसपास के निवासियों के बयान भी दर्ज किये। इसके साथ ही वार्ड की पार्षद के बयान भी इस दौरान दर्ज किये गये हैं। सूत्र बताते हैं कि इस कारखाने से किसी को कोई आपत्ति या नुकसान होने जैसे बयान सामने नहीं आये हैं।
बता दें कि इससे पहले भी दो बार इस कारखाने की शिकायतें होकर जांच हो चुकी है। पहले तीन सेंपल लिये थे और शिकायत के बाद गंदगी और अन्य कमियों पायी जाने पर पंद्रह दिन के लिए इस कारखाने को सील भी किया था। लेकिन, बाद में उन कमियों को दूर करने के बाद उसे पुन: खोल दिया गया था। एक बार फिर इस कारखाने की शिकायत की गई है, जिसकी जांच के लिए लीना नायक इटारसी आयीं थीं।
फिर हुई साईंनाथ नमकीन की जांच
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








