इटारसी। रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही आरपीएफ का अमला यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए भी कार्य कर रहा है। हाल ही में एक यात्री ने अपना बैग ट्रेन की सीट पर ही छोड़ दिया था, जिसे आरपीएफ ने उस यात्री को सौंपा।
आरपीएफ इटारसी को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष भोपाल से सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेन 12622 के कोच एस-2, बर्थ नंबर 41-46 के यात्री चंद्रेश जैन अपना बैग सीट पर ही भूल गया है। यात्री का मोबाइल नंबर 9406645810 है और बैग पीले कलर का है। सूचना पर इटारसी स्टेशन के आरक्षक रामकिशोर शेरावत ने बताए गए कोच को अटेंड किया और आसपास बैठे हुए यात्रियों से पूछताछ की। इस दौरान बर्थ पर पीले कलर का बैग मिल गया, जिसे लाकर आरपी एफथाना इटारसी में जमा किया।
थाना प्रभारी निधि चौकसे ने बताया कि यात्री चंद्रेश जैन को सूचना दी गई। उक्त सूचना पर यात्री चंद्रेश जैन का रिश्तेदार मनोज जैन पुत्र विमल चंद जैन, उम्र 39 साल निवासी इटारसी थाने पर उपस्थित हुए। उन्होंने बताया गया कि यह मेरे रिश्तेदार का बैग है। पहचान सही होने पर उक्त बैग को मनोज जैन को आरपीएफ थाने पर उपस्थित होकर थाना प्रभारी निधि चौकसे और सहायक उपनिरीक्षक डीआर भगत द्वारा सुपुर्द किया गया।
यात्री भूल गया था बैग, आरपीएफ ने सौंपा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









