इटारसी। होशंगाबाद सांसद उदय प्रताप सिंह ने आज लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता और बंगाल से सांसद अधीररंजन चौधरी से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है। श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए श्री चौधरी ने अमर्यादित टिप्पणी की है, इसके लिए उन्हें खेद प्रकट करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि स्वयं अधीररंजन चौधरी बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं और यहां अमर्यादित टिप्पणी करते हैं।
उल्लेखनीय है कि बंगाल से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीररंजन चौधरी ने एनआरसी मुद्दे पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घुसपैठिया कहा था। उनका कहना था कि ये दोनों गुजरात के हैं अैर अब दिल्ली आ गये हैं।
उन्होंने कहा कि अधीररंजन चौधरी जो स्वयं पश्चिम बंगाल के अपने संसदीय क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम करते हैं। आज देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को घुसपैठिया कहकर देश का अपमान कर रहे हैं। सालों कांग्रेस ने वोटबैंक की खातिर अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा दिया, लेकिन अब सरकार एनआरसी के सशक्त कानून के माध्यम से इस समस्या के समूल नाश करने को अग्रसर है, तो कांग्रेस के नेता बौखला रहे हैं।
अधीररंजन माफी मांगें : उदय प्रताप
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








