इटारसी। हॉकी होशंगाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस दौरान मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में शामिल होने आए प्रदेश के खिलाडिय़ों के अलावा हॉकी मप्र के पदाधिकारी, हॉकी होशंगाबाद के पदाधिकारी और सैंकड़ों हॉकी प्रेमी मौजूद थे।
मैदान में नोबल कम्प्यूटर के संचालक दीपक दुगाया और बचपन ए प्ले स्कूल की हैड सुश्री मंजू ठाकुर, मैच निर्णायक प्रवीण कुमार यादव जबलपुर, असद खान सिवनी छपारा, राकेश गढ़वाल सतना, रमीज़ कुरैशी सिवनी छपारा, रवि हरदुआ इटारसी-होशंगाबाद, प्रवीण पसारिया जबलपुर और जाकिर अली जबलपुर, जागेन्द्र सिंह तोमर बैतूल, दीपक जेम्स इटारसी और इमरान खान, हॉकी होशंगाबाद से वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तोमर, सचिव कन्हैया गुरयानी, दीपक जेम्स, कार्यकारी अध्यक्ष जयराज सिंह भानू, ईपी लाल, यूनिस सिद्दीकी, अजय बतरा, अरुण रावर्ट, शेख नियाज, दीपक सिंह ठाकुर, कुलभूषण मिश्रा, साजिद अली, आरिफ खान, अखिल दुबे सहित अनेक युवा और वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये।
गांधी मैदान में हॉकी के जादूगर की पुण्यतिथि मनायी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








