इटारसी। सिटी पुलिस थाने में एक महिला ने एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि मंगलवार की रात साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच आरोपी राजेश अहिरवार ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि राजेश पिता मोहन सिंह अहिरवार, निवासी शाहगंज सीहोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
महिला ने की दुष्कर्म की शिकायत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







