इटारसी। बस स्टैंड के सामने से अज्ञात चोर एक मोटर सायकिल ले उड़ा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले में जांच उपनिरीक्षक नागेश वर्मा कर रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर ने काले रंग की बाइक पैशन प्रो एमपी 05, एमएच 9305 को बस स्टैंड के पास से उड़ा लिया। फरियादी शहजाद अली पिता तुराव अली निवासी कुर्मी भवन के पास ने शिकायत दर्ज करायी है।
बस स्टैंड के सामने से बाइक चोरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







