इटारसी। रेलवे ने अतिरिक्त रेल यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से पूर्व में चल रही गाड़ी संख्या 04188/04187 झॉंसी-पुणे-झॉंसी साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस के तीन-तीन फेरे 01 जनवरी 2020 से 16 जनवरी 2020 तक दोनों दिशाओं में बढ़ाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन 04188 झांसी-पुणे साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 01 जनवरी, 08 जनवरी एवं 15 जनवरी बुधवार को झांसी से 10:20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 14:35 बजे भोपाल आकर 14:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09:20 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04187 पुणे-झांसी साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 02जनवरी, 09 जनवरी एवं 16 जनवरी गुरूवार को पुणे से 15:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार 04:25 बजे भोपाल आकर 04:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 9 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। झांसी से आने वाली ट्रेन दोपहर 2:40 बजे और पुणे से चलने वाली ट्रेन रात 2:05 बजे इटारसी पहुंचेगी। इस गाड़ी में 1 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 2 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 4 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी एव 02 एसएलआर सहित कुल 15 कोच रहेंगे।
झांसी-पुणे-झांसी विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ाये
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








