इटारसी। सनखेड़ा नाका निवासी पुराने सटोरिया संतोष साहू से कथित तौर पर पैसे मांगने की शिकायत और संतोष द्वारा फिनायल पी लेने की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने इटारसी थाने के उपनिरीक्षक विवेक यादव को लाइट अटैच कर दिया है। संतोष साहू ने आरोप लगाया था कि विवेक यादव ने उसे थाने चलने को कहा और उसने मना किया तो एसआई विवेक यादव और आरक्षक शुभम व एक अन्य पुलिस कर्मी ने उससे मारपीट की। इस कारण से उसने फिनाइल पी लिया था।
एसपी एमएल छारी ने इस घटना की जांच अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमेश द्विवेदी को सौंपी थी। मंगलवार की शाम को एसपी ने विवेक यादव को लाइन हाजिर के आदेश दे दिये। बता दें कि संतोष साहू पुराना सटोरिया है। उसका कहना है कि विवेक यादव उसके घर पहुंचे तो उसने फिनाइल पी लिया जिससे थानेदार को उल्टे पैर भागना पड़ा। संतोष को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार संतोष पुराना सटोरिया है और उसे एक साल के लिए जिलाबदर किया था। पिछले तीन साल से वह विदिशा में रह रहा था। वहां उसका एक्सीडेंट हो गया तो वह वापस इटारसी आ गया। उसका आरोप था कि उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई है। मामले में विवेक यादव को लाइन अटैच कर दिया है।
एसआई विवेक यादव लाइन अटैच
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








