इटारसी। राष्ट्र जागरण, धर्म हमारा इस भावना को पोषित करने वाला मंच, राष्ट्रीय कवि संगम, मध्य प्रदेश के जिला होशंगाबाद की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
संगठन में पुन: जिलाध्यक्ष साहित्यकार सुनील बाजपेयी को बनाया है। उपाध्यक्ष प्रथम श्रीमती दीपाली शर्मा, द्वितीय जितेंद्र शर्मा, महामंत्री आलोक शुक्ल अनूप, कोषाध्यक्ष सुनील भिलाला, सहमंत्री प्रमोद रघुवंशी, प्रवक्ता सौरभ दुबे को बनाया है। संरक्षक मंडल में जगदीश प्रसाद मित्तल, सुमित मिश्र, अशोक जमनानी रहेंगे।
समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया है, कि 15 दिसंबर दिन रविवार को स्व. प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष सुनील बाजपेयी का अभिनंदन व काव्य निशा का भी आयोजन किया जाये। इसमें इटारसी, होशंगाबाद, हरदा, सोहागपुर, पिपरिया के कवि भी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इसके साथ ही सभी पदाधिकारी अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण करेंगे। इस नियुक्ति पर जिले के सदस्यों कवि विनोद कुशवाहा, प्रवीण तिवारी, आलोक शुक्ल अनूप, सुनील भिलाला, संदीप मदन गुरु, प्रमोद रघुवंशी, दीपाली शर्मा, ममता बाजपेयी, स्वर्णा छेनिया, हिमांशु शर्मा, साहिल श्रोती, प्रतिभा मेहरा, यशवंत पाटीदार, अमित बिल्लोरे, जितेंद्र शर्मा, गुलाब भूमरकर, एसआर धोटे आदि ने राष्ट्रीय समिति पदाधिकारियों का आभार मानते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय कवि संगम की जिला कार्यकारिणी घोषित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








