---Advertisement---

जयपुर-रेनीगुंटा के मध्य स्पेशल ट्रेन चलेगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। सर्दी के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन द्वारा जयपुर-रेनीगुंटा-जयपुर के मध्य 13 से 30 दिसंबर तक 3-3 ट्रिप चलेगी। भोपाल मंडल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 09715 जयपुर-रेनीगुंटा स्पेशल ट्रेन 13 से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार को जयपुर से 21:40 बजे चलकर अगले दिन, शनिवार को 09:25 बजे भोपाल आएगी। 09:30 बजे भोपाल से चलकर 11:40 बजे इटारसी पहुंचेगी, 11:50 बजे इटारसी से चलकर तीसरे दिन, रविवार को 13:35 बजे रेनीगुंटा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09716 रेनीगुंटा-जयपुर स्पेशल ट्रेन 16 से 30 दिसंबर तक हर सोमवार को रेनीगुंटा स्टेशन से 20:30 बजे चलकर अगले दिन, मंगलवार को 21:05 बजे इटारसी आकर, 21:10 बजे इटारसी से चलकर, 23:25 बजे भोपाल आएगी और तीसरे दिन, बुधवार को 12:20 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी। दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, भोपाल, इटारसी, बैतूल, आमला, नारखेड़, नवी, वर्धा, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, तेनाली जंक्शन ओंगोल, नेल्लौर, एवं गुंडूर स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 2 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 3 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.