इटारसी। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर के बीच बुरहानपुर में आयोजित होना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज रविवार को जुझारपुर ग्राउंड पर जिले भर से खो-खो खिलाड़ी छात्र-छात्राएं ट्रायल देने पहुंचे। ट्रायल मैच के अतिथि पंकज राठौर अध्यक्ष इटारसी नगर कांग्रेस कमेटी, राजकुमार केलू उपाध्याय प्रवक्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेट ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।
खेल अधिकारी अश्विनी मालवीय ने बताया कि जिले भर से लगभग 150 खिलाडिय़ों ने चयन प्रतियोगिता ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी बुरहानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होशंगाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में इटारसी, जुुझारपुर, बीसारोड़ा, बाबई, बनखेड़ी, सिवनी-मालवा, होशंगाबाद, पिपरिया, सोहागपुर, केसला तथा जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
चयनकर्ता रवि हरदुआ इटारसी, नीलेश नामदेव सिवनी मालवा, गजेन्द्र सिंह बाबई ने 12-12 खिलाडिय़ों का चयन खेल के आधार पर किया गया। इस अवसर पर आरजीएस एकेडमी के संजीव चौधरी, लाड़ली प्रसाद चौधरी, विजय बाबू चौधरी, तनु चौधरी का विशेष सहयोग रहा। अतिथियों ने इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों को टीम में चयनित होने व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीत की शुभकामनाएं दी।
जिला स्तरीय खो-खो ट्रायल में खिलाडिय़ों का चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








