इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल खेल प्रांगण में इंटर हाउस स्पोट्र्स मीट के अंतर्गत चारों हाउस की कबड्डी टीमों के मध्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों की बालिकाओं एवं बालकों की टीम ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभांरभ स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी एवं प्राचार्य विशाल कुमार शुक्ला की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में फायनल मुकाबला सिल्वर एवं प्लेटिनम हाउस के मध्य हुआ, जिसमें सिल्वर हाउस की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। बालक वर्ग में गोल्डन हाउस एवं प्लेटिनम हाउस के मध्य फाइनल मुकाबला 21 दिसबंर को विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक खेल महोत्सव के समापन समारोह में किया जाएगा। विदित हो कि विद्यालय में इंटर हाउस स्पोट्र्स मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एथेलेटिक्स इवेन्ट्स, गोला फैक, चकरी फैक, भाला फैक, लंबी कूद, ऊंची कूद, थ्रो बॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने में कृष्ण कुमार साहू, सावन भेरूआ, राम मनोहर चौरे एवं चारों हाउसों की प्रभारी शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
इंटर हाउस स्पोट्र्स मीट का आयोजन किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








