---Advertisement---

भाकिसं की बैठक, संगठन विस्तार हेतु चलाएगा सदस्यता अभियान

By
On:
Follow Us

इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर स्थित किसान विश्राम गृह में हुई भारतीय किसान संघ की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी। संघ के जिला मीडिया प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगढी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तहसील के प्रत्येक ग्रामों में पहुंच कर संगठन का विस्तार किया जाएगा एवं प्रत्येक कार्यकर्ता को 20 कार्यकर्ताओं जोडऩे का लक्ष्य दिया है।
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में पहुंच कर किसानों को फसलों के अवशेष (नरवाई) न जलाने हेतु निर्देशित करेंगे एवं रायायनिक खादों एवं दवाईयों का कम से कम उपयोग एवं जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने हेतु जागरूक किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में गौ माता की उपयोगिता एवं महत्व से किसानों को अवगत कराया जाएगा। संघ के तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे ने बताया कि भारतीय किसान संघ आगामी समय में तहसील स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना तथा तहसील स्तर पर ग्राम बंद आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मोरसिंह राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से छलावा कर रही है किसानों से जो भी वादे सरकार ने किए थे लेकिन एक भी वादे को पूरा नहीं किया। न कर्ज माफी हुई ना ही गेंहू बोनस के 160 रुपए मिले। वर्तमान में किसानों को यूरिया के संकट का सामना करना पड़ रहा है। घंटों लाइनों में खड़े होकर बमुश्किल यूरिया मिल पा रहा है। बैठक में संगठन के तहसील मंत्री लीलाधर राजपूत, रामकिशोर राजपूत, श्यामकिशोर लौवंशी, विद्युत प्रभारी सरदार यादव, युवा वाहिनी संयोजक सुनील सिंह चौहान, सुभाष साध, नरेन्द्र गौर, कमलेश यादव, दिलीप राजपूत, रघुनंदन चौरे मानसिंह तोमर, लक्ष्मीनारायण अहाके, हरिशंकर साहू, सुरेन्द्र चौरे, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी एवं अनेक किसान उपस्थिति थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.