इटारसी। कोयले का रैक लेकर इटारसी से जबलपुर के लिए निकली एक मालगाड़ी के एक वैगन से धुआं निकलते देख मालगाड़ी को गुर्रा रेलवे स्टेशन और गेट के बीच रोका गया। पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे स्टाफ ने वैगन से धुआं उठने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी थी।
मालगाड़ी को रोकने के बाद तत्काल यह सूचना पर सिटी थाना इटारसी में आयी जहां से नगर पालिका की दमकल को मौके पर भेजा गया। रेलवे फाटक पर ट्रेन को रोककर उस वैगन में पानी डाला जिसमें भरे कोयले में धुआं उठते देखा गया था। आग शांत होने के बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कई बार कोयले के ढेर में उष्मा बढऩे के कारण आग भभक उठती है, समय रहते इसे नहीं बुझाया जाए तो आग भड़ककर दूसरे वैगन को भी चपेट में ले सकती है। इसी आशंका को देखते हुए तत्काल गाड़ी को रोका। इस वजह से रेलवे फाटक भी बीस मिनट तक बंद रहा और दोनों साइड वाहनों की कतार लग गई। आग पूरी तरह बुझने के बाद मेमो देकर ट्रेन को जबलपुर के लिए रवाना किया गया।
कोयले से भरी चलती मालगाड़ी के वैगन में आग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







