इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक में मंच के सदस्य सतीश गोठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम दास मित्तल ने की। गोठी धर्मशाला में हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों ने श्री गोठी के साथ बिताए पलों को याद कर भावांजलि दी।
इस अवसर पर गोठी परिवार ने सतीश गोठी के 50 वी विवाह वर्षगांठ पर मंच सदस्यों को भेंट करने से रह गई उपहार सामग्री मंच के सदस्यों को वितरित की। पूर्व सैनिक ओमप्रकाश राठी ने मंच के सदस्य विनोद राठी के असाध्य बीमारी से मुक्त होने पर मंच के सदस्यों को गंगाजल की बोतल भेंट की। बैठक के अंत में समस्त सदस्य गणों ने 2 मिनट का मौन रखकर सतीश गोठी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉक्टर केएस उप्पल, अशोक सक्सेना, टीआर चौलकर, मोहन भाई पटेल, जीपी दीक्षित, सीपी ठाकुर, रामविलास चौरे, विजय मंडलोई, सुरेश रघुवंशी, हेमंत कुमार भट्ट, सुषमा परमहंस, ओमप्रकाश राठी, ओपी पांडे आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव राजकुमार दुबे ने किया।
वरिष्ठ नागरिक मंच ने दी गोठी को श्रद्धांजलि
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







