इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में व्यापक फेरबदल किया गया है। इसके अनुसार कई अधिकारी भोपाल मंडल से जबलपुर भेजे गये हैं।
पश्चिम मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग के अनुसार अनुराग पटेरिया को भोपाल मंडल से जबलपुर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। अब नवदीप अग्रवाल सीनियर डीसीएम का पद संभालेंगे। इसी तरह से सीनियर डीओएम के पद पर आरएस मीना को पदस्थ किया है। कुछ दिन पूर्व ही चर्चा में रहे विनोद तमोरी को भी जबलपुर मुख्यालय बुलाया गया है। इसी तरह से जबलपुर मुख्यालय से राजेश शर्मा को आरसीटी भोपाल स्थानांतरित किया है वे एनपी अग्रवाल का स्थान संभालेंगे। भोपाल से बुलाए गये अनुराग पटेरिया डिप्टी सीएसओ टै्रफिक का कार्यभार संभालेंगे।
इसी तरह से विनोद तमोरी को भोपाल मंडल से स्थानांतरित करते हुए डिप्टी सीओएम के पद पर पदस्थ किया है और इस पद से विवेक कुमार को डिप्टी सीओएम आरएन मीणा के स्थान पर पदस्थ किया है। श्री मीणा भोपाल मंडल में सीनियर डीओएम बनाये गये हैं। एसके श्रीवास्तव को आरसीटी भोपाल से जबलपुर और रोहित मालवीय को जबलपुर मंडल से आरसीटी भोपाल स्थानांतरित किया है।
भोपाल और जबलपुर रेल मंडल में अफसरों के तबादले
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








