इटारसी। जीआरपी ने करीब दो वर्ष पूर्व मोबाइल चोरी की घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
जीआरपी से एएसआई श्रीलाल पड़रिया ने बताया कि 24 जुलाई 2017 को राजस्थान के जयपुर निवासी सुनील सोनी पिता राजकुमार 27 वर्ष, ट्रेन क्रमांक 11464 राजकोट एक्सप्रेस के कोच बी-3 के बर्थ 63 में सफर कर रहा था, उस दौरान इटारसी रेलवे स्टेशन पर उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया था। सुनील सोनी की शिकायत पर जीआरपी में प्रकरण पंजीबद्ध था। 2 जनवरी को मोबाइल कॉल डीटेल के आधार पर आरोपी पहलवान उर्फ गोल अहिरवार पिता शिवसिंह अहिरवार 19 वर्ष, निवासी ग्राम तेंदूडाबर, थाना केसली, जिला सागर को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में होशंगाबाद जेल भेज दिया है।
जीआरपी ने पकड़ा मोबाइल चोर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








