इटारसी। तवा कालोनी में एक महिला ने अपनी ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी सास, पति और ननद के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार तवा कालोनी पुरानी इटारसी निवासी रीना पति सुशील पठारिया 31 वर्ष ने अपने पति सुशील, सास तुलसा पठारिया, ननद आरती पठारिया के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पति, सास और ननद पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








