---Advertisement---

रेलवे स्टेशन पर खानपान के रेट बढ़े, जनता खाना भी महंगा

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। रेल यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। अब ट्रेन में खाना-पीना हुआ मंहगा हो गया है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर चाय, नाश्ता और खाने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा। बताते चलें कि साल 2014 के बाद पहली बार बढ़ोत्तरी हुई है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अब खानपान महंगा हो गया है। रेलवे के वाणिज्य विभाग के पास खाने की चीजों के बढ़े हुए रेट भी आ गये हैं। यानी शनिवार से यदि आपको प्लेटफार्म पर कोई खाने की वस्तु लेनी है तो आपको उसके बढ़े हुए दाम चुकानें पड़ेंगे। चाहे आप वेज खाते हों, या नानवेज। सभी के दाम बढ़ा दिये गये हैं। इतना ही नहीं गरीबों के लिए रेलवे ने जो जनता खाना के पैकेट 15 रुपए में तय किये थे, उनका भी दाम बढ़ाकर अब 20 रुपए कर दिया है।
भारतीय रेलवे ने अपने सभी जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम स्टेशन के स्टॉल्स जैसी यूनिटों में खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ा दिये हैं। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम स्टेशन के स्टॉल्स पर मिलने वाला खाना महंगा हो गया है। रेलवे के वाणिज्य विभाग के पास शुक्रवार को ही बढ़े हुए दामों की सूची भी आ चुकी है। डीसीआई के अनुसार यह दर तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

it10120 3
आइटम रेट रुपए में (जीएसटी मिलाकर)
नास्ता(वेज) 35
नास्ता(नॉन वेज) 45
स्टैंडर्ड मील (वेज) 70
स्टैंडर्ड मील (एग करी) 80
स्टैंडर्ड मील (चिकन करी) 120
बिरयानी (वेज)-350 ग्राम 70
बिरयानी (एग)-350 ग्राम 80
बिरयानी (चिकन)-350 ग्राम 100
स्नैक्स मील : 350 ग्राम 50
जनता खाना 20

ट्रेनों में भी मार्च अंत से महंगा हो जाएगा खाना
इंडियन रेलवे ने ट्रेन में चाय, नाश्ता और भोजन के रेट बढ़ाने का ऐलान पहले की हर दिया हैं। रेलवे बोर्ड ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में चाय, नाश्ता और भोजन महंगा करने का सर्कुलर जारी कर दिया है। नए रेट मेल, एक्सप्रेस और दूसरी ट्रेनों में भी लागू होंगे। नया रेट चार्ज 28 मार्च 2020 से लागू होंगे।

नहीं मिलता है जनता खाना
गरीब यात्रियों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने की मंशा से रेलवे ने जनता खाना की योजना लाकर इसे रेलवे स्टेशन के स्टाल्स पर उपलब्ध कराया था। लेकिन, कुछ दिनों की सेवा के बाद अब प्लेटफार्म के किसी स्टाल्स पर जनता खाना दिखाई नहीं देता है। खास बात तो यह है कि सभी प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और रेलवे के आला अधिकारी भी प्लेटफार्म पर घूमते रहते हैं, बावजूद इसके कोई भी जनता खाना के पैकेट के लिए स्टाल्स संचालकों को नहीं कहता। यहां जनता खाना नहीं मिलने से यात्रियों को मजबूरी में महंगे खाद्य पदार्थ लेकर ही भूख मिटानी पड़ रही है। जनता खाने के पैकेट में पांच पूड़ी, आलू की सूखी सब्जी, अचार के साथ दो हरी मिर्च दी जाती है।

एसएस ने किया सामान जब्त
रेलवे स्टेशन पर आज स्टेशन अधीक्षक राजीव चौहान ने कई स्टाल्स पर कार्रवाई करके सामान की जब्त बनायी है। एसएस ने बताया कि दुकानों के बाद निर्धारित जगह से अधिक पर सामान रखकर बेचा जा रहा था। सूचना पर पहुंचकर ऐसा सामान जब्त करके स्टाल संचालकों को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान खुली मिठाई, अंडा बिरयानी, गुलाब जामुन, पूड़ी-सब्जी, आमलेट आदि की जब्ती बनायी है। उन्होंने बताया कि एक दर्जन से अधिक स्टाल्स पर यह कार्रवाई की गई है।

इनका कहना है…!

आज ही रेलवे स्टेशन के स्टाल्स पर बेचे जाने वाले खानपान के बढ़े हुए दामों की सूची आयी है। जनता खाने के दाम भी बढ़ाये गये हैं। यह बढ़े हुए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गये हैं।
बीएल मीना, डीसीआई

रेलवे स्टेशन पर स्टाल संचालकों द्वारा निर्धारित से अधिक जगह पर सामान रखकर बेचा जा रहा था। वे स्टाल से काफी बाहर आकर माल बेच रहे थे। मौके पर पहुंचकर माल की जब्ती बनायी गयी है। स्टाल संचालकों को चेतावनी दी है कि आगे से निर्धारित जगह पर ही कारोबार करें।
राजीव चौहान, स्टेशन अधीक्षक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.