इटारसी। समीपस्थ ग्राम भट्टी के हाई स्कूल में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंच मोले प्रसाद अहके के साथ ही युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रशांत पटेल, हेमराज सिसोदिया, ओमप्रकाश महाला, चंद्रशेखर चौधरी, शिक्षिका अनीता राठौर, मयंक महाला आदि ने मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित युवाओं को खेल एवं शिक्षा की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर राजेश मालवीय, अनिकेत दुबे, यूनुस खान, श्याम गालर, रितिक चौधरी, कार्तिक वर्मा, सागर चौधरी, अमन यादव आदि युवा साथी उपस्थित रहे।
संवाद कार्यक्रम में युवाओं को मिला मार्गदर्शन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








