होशंगाबाद। जिला प्रशासन द्वारा सभी विकासखंडों में जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों, निराश्रितों व प्रवासी श्रमिकों को पर्याप्तप नि:शुल्क भोजन दिया जा रहा है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आदित्य रिछारिया ने बताया कि नगरपालिका होशंगाबाद में 1172 लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया। उन्होंने बताया कि 12 हजार बीपीएल परिवारों को 3 माह का अग्रिम खाद्यान्न उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किया है। दीनदयाल रसोई में नगरपालिका होशंगाबाद द्वारा तैयार भोजन के पैकेट्स जरूरमंदों को सोशल डिस्टेसिंग के मानकों का पालन कर वितरित किया जा रहा है। प्रतिदिन सेठानी घाट तिलक भवन में दीनदयाल रसोई के माध्यम से लगभग 800 पैकेट्स तैयार कर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक सामाजिक संगठनों द्वारा भी नि:शुल्क भोजन वितरण में प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है।
जरूरतमंदों बांटा जा रहा है नि.शुल्क भोजन


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






