---Advertisement---

अपडेट एक : धरती पर आकाशगंगा, आसमान में आतिशबाजी 

By
On:
Follow Us

इटारसी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश ने छह माह पूर्व ही दीवाली मना ली। अवसर था, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों सहित उन सभी के प्रति श्रद्धा जताना जो इस जंग को जीतने के लिए अपनी मेहनत, समय देने के साथ परिवार से जुदा रहने की पीड़ा उठाने के साथ ही मानवता के लिए अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों का आह्वान किया था कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे अपने घरों की लाइट बंद करके दीपक, मोमबत्ती जलायें या फिर मोबाइल का फ्लेश लाइट ऑन करें। सोशल मीडिया पर भले ही लोगों ने इसका मजाक बनाया हो, लेकिन देश में और शहर में भी लोगों ने अतिरिक्त उत्साह के साथ प्रधानमंत्री की बात का मान रखा और हर सीमाओं से परे जाकर अपने घरों के सामने दीपयज्ञ का आयोजन कर डाला। नीचे असंख्य दीपमालाओं से ऐसा लगा मानो धरती पर आकाशगंगा उतर आयी हो। इस दौरान कई लोगों ने हर्ष अतिरेक का प्रदर्शन करके आतिशबाजी की और आसमान पर रंग-बिरंगी फलझडिय़ां बिखेर दी। न्यास कॉलोनी में निवासियों द्वारा भारत का नक्शा बना कर उसे दीपक से सजाया।

इस तरह से जतायी श्रद्धा
Mantu Oswal
व्यापारी, शैलेष मंटू ओसवाल ने कहा हमने दीप जलाये हैं, देश ने भी दीप जलाये हैं। हमारे साथ देश है और हम देश के साथ हैं। कोरोना वायरस है, जिसे खत्म करने के लिए बल नहीं बल्कि आत्मबल की आवश्यकता है। यह देश जीतेगा, यह विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का हमने समर्थन किया और अपने घर दीप जलाये हैं।

Devendra Patel

भारतीय जनता पार्टी की निवृतमान पार्षद श्रीमती गीता पटेल ने अपने पति देवेन्द्र पटेल और परिजनों के साथ पहले तो घर के आंगन में दीपक जलाये और फिर हाथों में मोमबत्ती लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार इस कठिन घड़ी में भी मानवता को बचाने में लगे सभी योद्धाओं को नमन करता है।
Sajal Agrawal

औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा निवासी सजल अग्रवाल, ने भी अपने घर दीपक जलाये और प्रधानमंत्री के आह्वान का सम्मान किया। उनके परिवार ने इसमें पूरा साथ दिया। उनका मानना है, जिस तरह से नन्हा दीपक असंख्य दीपों के साथ मिलकर विराट तमस को हरा देता है, हमारा देश भी कोरोना वायरस को उसी तरह से हरा देगा।

Rani Bhavsar

गांधीनगर निवासी श्रीमती रानी भावसार का परिवार कांग्रेस से जुड़ाव रखता है। जब बात राष्ट्रप्रेम की हो तो दलों, मजहबों, वर्गों की सीमाओं से ऊपर केवल देश को देखती हैं। राष्ट्र कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन को देश से निकालने लगा है तो उन जांबाजों की सलामती के लिए उन्होंने पति राजकुमार भावसार के साथ दीप जलाकर दुआयें की हैं।

Indu Chaurasiya

शहर के मध्य निवासरत चौरसिया परिवार से इंदु प्रदीप चौरसिया ने परिवार के सदस्यों के साथ दीपक जलाये तो परिवार के अन्य सदस्यों ने मोमबत्तियां भी जलायीं। उन्होंने कहा, मोदी जी की इस मुहिम से हमें पूरा विश्वास है कि कोरोना रूपी इस अंधकार से हम सभी भारतीय निजात पायेंगे। हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन, मन में विश्वास, पूरा है विश्वास।

Manoj Popli
भाजपा के युवा कार्यकर्ता मनोज पोपली ने अपने घर के सामने न सिर्फ 9 दीपक जलाये, बल्कि वे घर के सामने परिवार के साथ बैठे। घर की लाइट बंद करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का समर्थन किया। मनोज पोपली ने कहा, देश सबसे पहले। दुश्मन से जब लड़ाई की बात हो तो फिर हमें देश के प्रधान का साथ देना जरूरी होता है।
Ashish choudhary

पांचवी लाइन निवासी कारोबारी आशीष चौधरी के परिवार ने भी दीपयज्ञ में शामिल होकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों को स्वस्थ रखने और जीतने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जब सारा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाकों के लिए दुआ कर रहा है तो हम भी पीछे नहीं हैं। हम जीतेंगे, ये भरोसा है।

Rajendra Sharma

नगर पालिका में एपीओ राजेन्द्र शर्मा ने परिवार के साथ दीपक जलाये। बोले, कोरोना पर विजय के लिए दृढ़ संकल्प, मेरा पूरा देश भारत जीतेगा। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और कोरोना पीडि़तों को स्वस्थ करने के अभियान में जुटे चिकित्सा, सुरक्षा, प्रशासन, पुलिस, समाजसेवियों के संगठनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Sakshi Soni

प्रियदर्शिनी नगर (न्यास कालोनी) की साक्षी सोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जो दीप प्रज्वलित किया, उससे उनको विश्वास जगा है कि कोरोना से लडऩे के लिए प्रधानमंत्री का यह आह्वान देश के काम आयेगा। दीप प्रज्वलन के साथ उन्होंने एक नयी अनुभूति और उर्जा को अपने मन में महसूस किया है।

Nayak Family

रात 9 बजे का इंतजार था, नायक फैमिली को। सारे सदस्य हाथों में दीप लिये तैयार थे। जैसे ही समय हुआ, घर की लाइट बंद करके सभी ने दीप जलाये और हाथों में दीपक लेकर देश को कोरोना की जंग से जीतने की दुआ की। उन्होंने वायरस से लडऩे वाले मेडिकल, सुरक्षा स्टाफ, स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवियों, प्रशासन के प्रति श्रद्धा वक्त की।

Preeti Dinesh
मित्र विहार कालोनी होशंगाबाद निवासी, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति दिनेश सिंह चौहा ने परिवार संग घर की छत पर दीपक जलाये। उनका अनुभव अविस्मरणीय, अद्भुत, अनिश्चितता में आशा जगाने वाला था। देश आशा की किरण से जगमगा उठा। कठिन रातों का सामना करने एक-एक दीप हाथों में लेकर चलने देश तैयार हो गया है।

NR Thakur

आसफाबाद निवासी रेलकर्मी एनआर ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अपने घर के सामने दीप जलाये। परिवार के साथ उन्होंने दीप जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी जांबाजों को दिल से सलाम किया। उनका कहना है कि हमारी सलामती के लिए जो संघर्ष कर रहे हैं, उनकी सलामती के लिए हमें दुआ करना चाहिए।

suman singh

साईं फार्च्यून सिटी फेस टू के सभी लोगों ने अपने घरों के बाहर रोड पर दिया लेकर अपने माननीय प्रधानमंत्री जी के निवेदन को सफल रूप देकर अपने देश की एकता प्रदर्शित की।एक गर्व वाला अनुभव : कॉलोनी अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह

narendra tiwari

वाकई एसा लगा कि राष्ट्रीय एकता इस दीपक में समाहित है, आपातकालीन सेवा देने वाले सभी जांबाजों को सैल्यूट : नरेन्द्र तिवारी और परिवार

kusum tiwari

कोरोना के खात्मे के लिए प्रयास कर रहे जांबाजों का हौसला बढ़ाने के लिए दीप जलाये : कुसुम तिवारी और परिवार

 

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.