---Advertisement---

सतना जिले के मजदूरों को बस से घर भेजा

By
On:
Follow Us

इटारसी। लॉक डाउन के कारण पिछले एक पखवाड़े से भी अधिक समय से इटारसी में फंसे सतना जिले के मजदूरों को आज उनके गृहक्षेत्र के लिए बस से रवाना किया गया। इन मजदूरों को यहां सुहाग मैरिज हाल में रखा गया था, जहां नगर पालिका द्वारा इनकी व्यवस्था की जा रही थी। घर जाने की खुशी बस में बैठे मजदूरों के चेहरों पर दिख रही थी।
नगर पालिका द्वारा उनकी यहां रहने की अवधि में की जा रही व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उनको नाश्ता, खाना, बच्चों को दूध और बिस्कुट का बेहतर इंतजाम किया गया था। अब वे अपने घर जा रहे हैं, उनको घर जाने की खुशी है और यहां के प्रशासन का उन्होंने आभार व्यक्त किया है। सतना जिले के करीब 12 मजदूरों को आज नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर की उपस्थिति में रवाना किया। इस मौके पर नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक विकास वाघमारे सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। इन मजदूरों को सतना तक छोडऩे के लिए बस के साथ नगर पालिका के कर्मचारी सिद्धार्थ गायकवाड़ को भेजा गया है। नायब तहसीलदार विनय ठाकुर ने बताया कि रास्ते के लिए नाश्ता, भोजन, बच्चों के लिए बिस्कुट एवं सभी प्रकार की व्यवस्था करके भेजी गई है, ताकि मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.