इटारसी। नगर पालिका के स्वच्छता विभाग ने शनिवार को अपने कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मास्क, आयुर्वेदिक काढ़ा और गिलोय वटी का वितरण किया।
शनिवार को शहर के कंटेन्मेंट क्षेत्र में सेनेटाइजर का छिड़काव भी किया गया। सफाई कर्मचारियों ने गांधीनगर के अलावा शासकीय अस्पताल में भी सेनेटाइजर का छिड़काव किया। सीएमओ सीपी राय ने बताया कि इसके अलावा राज टाकीज, कंचन होटल क्षेत्र, मेहरागांव रोड स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र, न्यास कालोनी स्थित शंकर मंदिर एवं दुर्मा मंदिर क्षेत्र, पुरानी इटारसी के वार्ड 3, कोर्ट एवं तहसील परिसर सहित एसडीएम कार्यालय, कंट्रोल रूम, रैन बसेरा में सेनेटाइजेशन किया गया।
आयुर्वेदिक काढ़ा, गिलोय वटी का वितरण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









