इटारसी। रविवार को दोपहर में हनुमान मंदिर के पास रेलवे ट्रेक पर एक युवक दो हिस्सों में कटा पाया गया। सूचना के बाद भी घंटों युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा।
युवक की पहचान कुणाल 26 वर्ष के रूप में हुई है जो रावेर से अपनी मौसी के यहां बंगलिया आया हुआ था। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। अभी यह पता नहीं चला कि युवक के साथ यह घटना कैसे हुई है।
रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







