इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी के जल विभाग में कार्य करने वाले रमेश दुबे ने अपनी बेटी स्वाति का विवाह कटारा हिल्स भोपाल निवासी प्रकाशचंद परसाई के सुपुत्र मनीष परसाई के साथ अपने बालाजी मंदिर मार्ग स्थित निवास पर संपन्न कराया।
कोरोना संक्रमण के दौरान लागू लॉक डाउन की अवधि में यह शहर का दूसरा विवाह है जो समारोह रहित केवल वर और वधु पक्ष के कुछ ही सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विवाह में वर पक्ष की ओर से कुल तीन सदस्य एवं कन्या पक्ष की ओर से पांच सदस्य मौजूद थे। क्षेत्र के जाने माने कर्मकांडी ब्राह्मण एवं दुबे परिवार के कुल पुरोहित पं. बंसत दुबे ने पूरा विवाह विधि विधान से संपन्न कराया। न बाजे बजे, ना शहनाई और न आतिशबाजी हुई, पड़ोस के लोगों को भी पता नहीं चला कि घर में शादी हो रही है।
लॉक डाउन का पालन कर बेटी का कराया विवाह

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







