इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे सीनियर सेकेंड्री स्कूल नयायार्ड में बच्चों की फीस माफ करने के लिए यहां के नेहरु युवा केन्द्र के केसला ब्लाक प्रभारी ने सांसद राव उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखा है। अपने पत्र में शेख यूनुस ने कहा है कि स्कूल में रेल कर्मचारियों के बच्चों के साथ आमजन के बच्चे भी पढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सभी की आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे में कई बच्चों के पालकों को फीस भर पाना संभव नहीं होगा। अत: सभी बच्चों के पालकों की ओर से निवेदन किया है कि उनकी फीस माफ कराने के लिए प्रयास किये जाएं।
स्कूली फीस माफ करने सांसद को पत्र

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








