इटारसी। वर्षाकाल में शहर से बारिश का पानी तेजी से बाहर होकर शहर के साइड से निकलने वाले नालों के जरिये निकल जाए, इसके लिए नगर पालिका तेजी से शहर के भीतर के सभी बड़े नालों की सफाई करा रही है।
स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी के नेतृत्व में चल रहे इस कार्य की मॉनिटरिंग सीएमओ सीपी राय भी कर रहे हैं। श्री तिवारी ने बताया कि अब तक वार्ड क्रमांक 16 में काली मन्दिर से सोनासांवरी नाका तक सफाई का कार्य किया गया। इसी तरह से इसी वार्ड में तिरुपति नगर से महर्षि कालोनी के बीच, जाटव मोहल्ला के पीछे से नाले से एलकेजी की बाउंड्री के पीछे तक और नया गुरुद्वारा से आर्य नगर मालवीयगंज तक नाले की सफाई और वार्ड 15 में यादव भवन से लाल ग्राउंड तक नाले की सफाई की गई है।
बड़े नालों की सफाई कार्य जोरों पर


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






