इटारसी। टीआई दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को पुलिस ने ओवरब्रिज तिराहे पर वाहनों की सघन जांच की और बेवजह घूमने वालों के चालान काटे और कुछ मनचलों को सबक भी सिखाया। कुछ युवा बिना मास्क लगाये निकले तो उनकी खातिरदारी करके मुंह पर रूमाल बंधवाया।
टीआई डीएस चौहान ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार लॉक डाउन तोडऩे वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है, आज शाम को ओवरब्रिज पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करके लगभग 12 हजार का समन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस ने दोपहिया पर बेवजह घूमने वाले युवाओं को सख्ती से उनके घर वापस भेजा और बिना मास्क लगाये लोगों, बिना पर्याप्त कागजात और बिना पास के निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
ओवरब्रिज पर की सघन चैकिंग


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






